छपरा में नामांकन के दौरान भावुक हुए खेसारी लाल यादव

छपरा में नामांकन के दौरान भावुक हुए खेसारी लाल यादव

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने छपरा से राजद प्रत्याशी के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करते हुए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान जब वे मढ़ौरा के विधायक जितेंद्र राय से मिले, तो भावुक हो उठे और गले लगकर रो पड़े। इस भावनात्मक पल को देखकर वहां मौजूद समर्थक भी भावुक हो गए। खेसारी लाल यादव ने कहा कि वे राजनीति में जनता की सेवा और बदलाव के उद्देश्य से आए हैं। उन्होंने बताया कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा फैसला है, और वे लोगों के विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि “मैं जनता का बेटा हूं, जनता ने मुझे स्टार बनाया और अब वही मेरा मार्गदर्शन करेगी।” इस मौके पर हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे जिन्होंने “खेसारी भइया जिंदाबाद” के नारे लगाकर माहौल को जोश से भर दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *