महुआ में तेज प्रताप का जोरदार प्रचार, विकास और बदलाव पर फोकस | 

महुआ में तेज प्रताप का जोरदार प्रचार, विकास और बदलाव पर फोकस | 

परिवार और आरजेडी से अलग होने के बाद लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने अपनी नई पार्टी, जनशक्ति जनता दल, के माध्यम से कई सीटों पर उम्मीदवार भी उतारे हैं। गुरुवार को महुआ से नामांकन दाखिल करते समय तेज प्रताप ने अपनी दादी स्व. मरछिया देवी की तस्वीर को देखकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि महुआ उनके लिए केवल राजनीतिक क्षेत्र नहीं, बल्कि परिवार की कर्मभूमि है। तेज प्रताप जनता के बीच जाकर गरीब बस्तियों, किसानों और स्कूल बच्चों से मिल रहे हैं और विकास के अपने विज़न को साझा कर रहे हैं।

उनका लक्ष्य महुआ में इंजीनियरिंग कॉलेज, स्टेडियम और जिला बनाने जैसे योजनाओं पर काम करना है। उन्होंने वादा किया कि उनका नामांकन सिर्फ महुआ में ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में विकास और बदलाव की नई आंधी लेकर आएगा। साथ ही, अपने उम्मीदवारों के लिए भी तेज प्रताप प्रचार कर रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *