असम के तिनसुकिया जिले के काकोपाथर में भारतीय सेना के 19 ग्रेनेडियर्स यूनिट के कैंप पर गुरुवार देर रात ग्रेनेड से हमला हुआ। इस हमले में तीन जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। आधी रात के आसपास करीब एक घंटे तक ताबड़तोड़ गोलीबारी और कई ग्रेनेड विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए। हमले के तुरंत बाद सेना और पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगा दी। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर चप्पे-चप्पे

निगरानी रखी। फिलहाल किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन शुरुआती जानकारी में यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (ULFA)-इंडिपेंडेंट गुट के हाथ होने की संभावना जताई जा रही है। यह हमला हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स के शिविर पर हुए हमले के बाद आया है।

