हैदराबाद में कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव ने नामांकन दाखिल करने के लिए रोड शो के साथ प्रस्थान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ मौजूद रहे, जिससे शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात धीमा हो गया। नवीन यादव के काफिले के चलते अबिड्स, बस्सीरबाग और नामपल्ली इलाके में भारी जाम देखने को मिला। भीड़ और वाहनों की

लंबी कतारों को देखते हुए यातायात विभाग ने पहले से ही वैकल्पिक मार्गों की घोषणा की थी। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से इन इलाकों में यात्रा से बचें और तय किए गए डाइवर्जन रूट का पालन करें। वहीं, कांग्रेस समर्थकों में नामांकन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया।

