बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां तेज हो गई हैं। चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप को जन सुराज पार्टी ने चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उन्होंने 18 अक्टूबर को धनतेरस के शुभ अवसर पर अपना नामांकन दाखिल करने की योजना बनाई है। मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए पार्टी नेतृत्व—राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती और प्रशांत किशोर—का आभार जताया। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी

धन्यवाद दिया। अपने पहले संदेश में मनीष ने लोगों से अपील की कि यह सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि जनता की आवाज को विधान भवन तक पहुँचाने का अवसर है। उन्होंने कहा, “अब समय आ गया है चनपटिया को बदलने का, जनता के हक की आवाज बनने का और जन सुराज के सपने को साकार करने का।” मनीष का कहना है कि जनता का प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जय चंपारण, जय बिहार, जय हिंद!

