पंजाब के अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में शनिवार सुबह आग लगने से अफरातफरी मच गई। यह घटना सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 7:30 बजे हुई, जब ट्रेन संख्या 12204 के 2 से 3 एसी कोच आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। मौके पर यात्रियों में भगदड़ मच गई और कई लोग ट्रेन से उतरते समय घायल हो गए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन भटिंडा स्टेशन पार करते समय आग दिखाई दी, जिसके बाद लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोकी और फायर टीम ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। एक यात्री के हल्की चोट लगने की सूचना है, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। यात्रियों को सुरक्षित अन्य डिब्बों में शिफ्ट कर दिया गया है। रेल मंत्रालय ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और ट्रेनों का परिचालन अब सामान्य कर दिया गया है।
Posted inDelhi
गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में अफरातफरी-कोई हताहत नहीं

