दिनारा में उपेंद्र कुशवाहा बोले – विकास के दम पर मांग रहे जनता का आशीर्वाद

दिनारा में उपेंद्र कुशवाहा बोले – विकास के दम पर मांग रहे जनता का आशीर्वाद


दिनारा में उपेंद्र कुशवाहा ने मांगा वोट, बोले – प्रधानमंत्री के विकास कार्यों के बदौलत ले रहे हैं जनता का आशीर्वाद बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने दिनारा विधानसभा क्षेत्र के भलूनी भवानी धाम स्थित मां यक्षणी देवी मंदिर परिसर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है, और इसी कार्य के आधार पर वे जनता से आशीर्वाद मांगने आए हैं। कुशवाहा ने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ रहा है और उन्हें छह सीटें मिली हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जीत के बाद वे जनता के आशीर्वाद से बिहार के विकास की दिशा में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि दिनारा विधानसभा से एनडीए उम्मीदवार आलोक सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके। सभा में उपस्थित एनडीए उम्मीदवार आलोक सिंह ने कहा कि वे विकास को ही अपना मूल मंत्र मानते हैं।

उन्होंने कहा कि दिनारा क्षेत्र के हर गांव तक सड़क, शिक्षा और रोजगार की सुविधा पहुंचाना उनका लक्ष्य है। एक सवाल के जवाब में आलोक सिंह ने कहा कि यह भी स्पष्ट किया कि पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह उनके बड़े भाई समान हैं और उनके बीच कोई मतभेद नहीं है। यह भी उल्लेखनीय है कि रोहतास जिले की महत्वपूर्ण सीट दिनारा पर इस बार राजनीतिक समीकरण रोचक बने हैं। जहां भाजपा के कई वरिष्ठ नेता टिकट के दावेदार थे, वहीं अंततः यह सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हिस्से में आई, और कुशवाहा ने आलोक सिंह को चुनावी मैदान में उतारा। जनसभा में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने भी संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की गति और तेज़ हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि एनडीए के उम्मीदवार को जिताकर राज्य और केंद्र की विकास योजनाओं को और मजबूती दें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पार्टी कार्यकर्ता और सामाजिक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने “फिर एक बार, एनडीए सरकार” के नारे लगाकर माहौल को जोश से भर दिया। बाईट- आलोक सिंह बाईट-उपेंद्र कुशवाहा

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *