सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर में रंगोली, मेहंदी, थाली सज्जा एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें छात्र छात्राओं ने अपने कला का प्रदर्शन किया। मेहंदी, प्रतियोगिता में किशोर वर्ग में अमृता कुमारी प्रथम स्थान, संध्या कुमारी द्वितीय एवं निशा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त की जबकि थाली सज्जा प्रतियोगिता में मधु कुमारी, पूर्णिमा घोष एवं वैभवी तिवारी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान को प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में किशोर वर्ग में प्रथम स्थान पर आदित्य कुमार सिंह, द्वितीय स्थान पर रोनी दास, बाल वर्ग में श्रीतोमा

मंडल प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर सृष्टि गोस्वामी एवं तृतीय स्थान पर वैभव रजक रहे, शिशु वर्ग में प्रथम स्थान पर भैया आयुष कुमार, द्वितीय स्थान पर हर्षित राज, तृतीय स्थान पप शिवम् कुमार रहे । चित्रकला प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में प्रथम स्थान भैया राजदीप मंडल ने प्राप्त किया।रंगोली प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान बहन जयश्री सरकार एवं अदिति कुमारी , द्वितीय स्थान बहन मौरी दास एवं ऋषिता दास, तृतीय स्थान बहन अनन्या कुमारी और चाहत कुमारी रही। शिशु वर्ग में प्रथम स्थान पर श्री मंडल कृतिका कर्मकार, द्वितीय स्थान पर बृष्टि दास जबकि श्रुति राउत तृतीय स्थान पर रहे। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक उपस्थित थे ।

