लातेहार पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई कर अवैध अफीम तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बालूमाथ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया। टीम ने बालूमाथ-चंदवा मार्ग स्थित जोगियाडीह मोड़ पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अफीम तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से अवैध अफीम की खेप लेकर जा रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 1.066 किलोग्राम अफीम और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त

की है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस सफलता के बाद क्षेत्र के तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि लातेहार पुलिस मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

