केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 15 मिनट तक चली। दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई, इस पर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव और राज्य के

मौजूदा राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा हुई हो सकती है। नीतीश कुमार और अमित शाह की यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब बिहार की सियासत में लगातार नए समीकरण बनते दिख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुलाकात के बाद भाजपा और जेडीयू के बीच संभावित गठजोड़ को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं।लोकेशन – पटना

