कैमूर जिले के भभुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनावी सरगर्मी तेज़ हो गई है,आज शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया,भभुआ अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी अमित कुमार के समक्ष विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने नामांकन प्रक्रिया पूरी की नामांकन से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई, जिसके बाद प्रक्रिया संपन्न हुई। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में बसपा प्रत्याशी विकास सिंह ने कहा कि वे लंबे समय से कैमूर और भभुआ की जनता की सेवा करते आ रहे हैं,उन्होंने कहा कि बसपा ने उन पर भरोसा जताकर जनता की आवाज उठाने का अवसर दिया है, जिसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती, केंद्रीय प्रभारी रामजी गौतम और प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जनसेवा और विकास कार्यों को गति देना है,जनता का प्यार और समर्थन हमेशा उन्हें मिला है,और उन्हें विश्वास है कि इस बार भी जनता उन्हें विधानसभा तक पहुंचाएगी, आगे लल्लू पटेल ने बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व

मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी का जिन्होंने मुझे इस लायक समझा और भभुआ विधानसभा से लड़ने के लिए मुझे टिकट दिया, जिनका मैं हमेशा आभारी रहूंगा, मैं यह चुनाव जनता के और भभुआ विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर लड़ रहा हूं, क्योंकि आज तक कोई भी इस सीट से चुनाव जीता है चाहे वह एनडीए से हो या गठबंधन से उनका कार्य धरातल पर कुछ नजर नहीं आ रहा है, लेकिन अगर मैं जनता के आशीर्वाद से विधायक बन गया तो विकास की लहर भभुआ विधानसभा क्षेत्र में बहेगी और जनता खुशहाल रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे किसानों की समस्या से काफी दुख हुआ कि उनका जमीनमें लगाए हुए धान को कटवाए ही उनके जमीन को रौंद दिया गया और किसानों को घसीटा गया यह काफी निंदनीय है,इस बात को मैं सदन में उठाऊंगा और किसानों की हक के लिए लड़ता रहूंगा, क्योंकि यह क्षेत्र किसानों का है।

