धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने गया पुल ROB और मिट्ठू रोड से भूली के बीच प्रस्तावित RUB परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण धनबाद रेल मंडल (DRM) के अधिकारियों के साथ कल हुई महत्वपूर्ण वार्ता के बाद किया गया। सांसद महतो ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों परियोजनाओं के कार्य शीघ्र शुरू किए जाएँ और किसी भी अड़चन की स्थिति में उन्हें तुरंत सूचित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति, माफिया या असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। सांसद महतो ने कहा कि

क्षेत्रवासियों की सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इन परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर धनबाद रेल मंडल के अधिकारी, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और कार्यकारी अभियंता भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान सांसद ने अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

