दिवाली से पहले आज, 17 अक्टूबर को IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल एप डाउन हो गए हैं। सुबह 9 बजे से लोग रेल टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा, IRCTC की अन्य सेवाओं का इस्तेमाल करने में भी परेशानी हो रही है। आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्टर के अनुसार सुबह 9 बजे से साइट और एप डाउन होने की शिकायतें दर्ज होनी शुरू हुईं।

सुबह 11 बजे तक लगभग 6,000 लोग इसे रिपोर्ट कर चुके थे। शिकायतों में वेबसाइट 49%, एप 37%, और स्टेशन से टिकट लेने वाले 14% शामिल हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस परेशानी पर नाराजगी जताई है। IRCTC अधिकारियों ने बताया कि साइट और एप तकनीकी कारणों से डाउन हुए हैं।

