पेरू में जेन जी युवाओं ने राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर सड़कों पर प्रदर्शन शुरू किया। शुरुआत में ये प्रदर्शन पेंशन और वेतन बढ़ाने की मांग पर केंद्रित था, लेकिन जल्द ही यह आंदोलन सरकार, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध के विरोध में बदल गया। हिंसक प्रदर्शनों के दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई और लगभग 100 लोग घायल हुए। पुलिस

और सुरक्षा बलों ने स्थिति को काबू में करने के लिए कार्रवाई की, लेकिन हिंसा जारी रही। राष्ट्रपति जेरी ने अब तक इस्तीफा देने से इनकार किया है, जिससे विरोध और तनाव बढ़ता जा रहा है।

