रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का बड़ा उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में ज्यादातर उपकरण स्वदेशी थे। भारत ने

आजादी के बाद से बनी विदेशी निर्भरता की बाधा को तोड़ा है और देश में हथियारों के निर्माण को बढ़ावा दिया है। सरकार का लक्ष्य 2029 तक घरेलू रक्षा निर्माण को तीन लाख करोड़ रुपये तक ले जाना है।

