CBI सम्मेलन में अमित शाह के निर्देश– हर राज्य में बने विशेष जेल, पासपोर्ट रद्द हों | 

CBI सम्मेलन में अमित शाह के निर्देश– हर राज्य में बने विशेष जेल, पासपोर्ट रद्द हों | 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भगोड़ों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत पर जोर देते हुए कई अहम सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि हर राज्य में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विशेष जेल बनाई जाए, ताकि विदेशी अदालतों में भारत की जेलों की स्थिति को लेकर दिए जाने वाले बहानों को खत्म किया जा सके। शाह ने इंटरपोल के रेड नोटिस वाले भगोड़ों के पासपोर्ट तुरंत रद्द करने की बात भी कही, ताकि उनकी सीमा पार यात्रा रोकी जा सके। CBI द्वारा आयोजित ‘भगोड़ों का प्रत्यर्पण—चुनौतियां और रणनीतियां’ सम्मेलन में शाह ने कहा कि भारत की न्याय व्यवस्था का भय जरूरी है।

उन्होंने भगोड़ों के लिए वैज्ञानिक डेटाबेस, प्रत्यर्पण मामलों के लिए विशेष प्रकोष्ठ और ब्लू नोटिस को रेड नोटिस में बदलने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। शाह ने कहा कि सख्त कानून और समन्वित कार्रवाई से ही देश की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता बनी रह सकती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *