गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपनी नई टीम तैयार कर ली है। शुक्रवार को उन्होंने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को 24 नए मंत्रियों की सूची सौंपी, जिनका शपथ ग्रहण आज सुबह 11:30 बजे गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में होगा। नए मंत्रिमंडल में प्रफुल्ल पैंसेरिया, कुँवरजी बावलिया, ऋषिकेश पटेल, कनु देसाई, हर्ष सांघवी और अर्जुन मोढवाडिया सहित 24

नेताओं को जगह दी गई है। इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में ओबीसी, पाटीदार और महिला नेताओं का संतुलन साधने की कोशिश की गई है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह फेरबदल आने वाले नगर निकाय और 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। भाजपा नेतृत्व का लक्ष्य सामाजिक और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को मजबूत करना और संगठनात्मक आधार को और व्यापक बनाना है।

