DUSU जॉइंट सेक्रेटरी दीपिका झा ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल | 

DUSU जॉइंट सेक्रेटरी दीपिका झा ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल | 

दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंबेडकर कॉलेज में बड़ा हंगामा हुआ है। कॉलेज के प्रोफेसर सुजीत सिंह को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की जॉइंट सेक्रेटरी दीपिका झा ने प्रिंसिपल और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में थप्पड़ मारा। यह पूरी घटना कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रोफेसर सुजीत सिंह ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि दीपिका झा और एबीवीपी के अन्य सदस्यों ने मिलकर उनसे मारपीट की। ‘डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट’ के अनुसार, प्रोफेसर सुजीत सिंह कॉलेज की अनुशासन समिति के संयोजक हैं और हाल में छात्रों के बीच हुई हिंसा की जांच कर रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। विश्वविद्यालय के कई शिक्षकों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे शिक्षकों की गरिमा पर सीधा हमला बताया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *