प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम पहुंचे, जहां उन्होंने ऐतिहासिक श्री शिवाजी ध्यान मंदिर और श्री शिवाजी दरबार हॉल में दर्शन और ध्यान किया। यह वही पवित्र स्थान है जहां महान छत्रपति शिवाजी महाराज ने वर्ष 1677 में आकर भगवान मल्लिकार्जुन स्वामी की पूजा-अर्चना की थी। कहा जाता है कि शिवाजी महाराज ने यहीं पर ध्यान साधना की थी

और उन्हें देवी भ्रामराम्बा का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने इस स्थल पर श्रद्धा व्यक्त करते हुए शिवाजी महाराज की वीरता और भक्ति को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में संतों और पुजारियों से भी भेंट की और भारतीय संस्कृति में शिवाजी महाराज के योगदान को याद किया।

