बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पटना के मौर्य होटल में VIP प्रमुख मुकेश सहनी की प्रेस कांफ्रेंस से पहले हंगामा देखने को मिला। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के दो गुटों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिसमें धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस झड़प के कारण पार्टी को अपना कार्यक्रम समय बदलने पर मजबूर होना पड़ा।

पहले यह प्रेस कांफ्रेंस शाम 4 बजे होनी थी, लेकिन अब इसे शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा। VIP कार्यकर्ताओं के बीच हुई इस झड़प ने पार्टी के कार्यक्रम को प्रभावित किया और सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी।

