बिहार की राजनीति में एक बार फिर चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिला जब राजद नेता रीतलाल यादव जेल से निकलकर गाड़ी में ही नामांकन करने पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, रीतलाल यादव इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं, लेकिन अदालत से मिली अनुमति के बाद उन्हें नामांकन प्रक्रिया के लिए लाया गया।

रीतालाल यादव को लालू प्रसाद यादव ने इस बार फिर से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। जेल के भीतर से ही प्रचार रणनीति बनाने वाले रीतलाल ने कहा कि “जनता मेरे साथ है, मुझे झूठे मुकदमों में फंसाया गया है।” बता दें कि रीतलाल यादव की गिनती पटना के प्रभावशाली नेताओं में होती है और वे पहले भी विधायक रह चुके हैं।

