जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव गुरुवार को महुआ विधानसभा सीट से नामांकन करने पहुंचे। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने माता-पिता की बजाय अपनी दादी, मरछिया देवी की तस्वीर लेकर नामांकन किया। तेज प्रताप ने कहा, “ये हमारी दादी हैं, ये हमारे साथ हैं। मेरी दादी का आशीर्वाद मुझे हमेशा मिलेगा।” नामांकन के दौरान तेज प्रताप की दादी की तस्वीर सभी की निगाहों का केंद्र बन गई। उन्होंने कहा कि महुआ के लोग उन्हें बुला रहे हैं और उनके गुरु भी वृंदावन से उनके साथ हैं। तेज प्रताप यादव पहले 2015 में

महुआ से विधायक चुने गए थे, लेकिन 2020 में राजद ने उन्हें हसनपुर सीट से उम्मीदवार बनाया। मई में राजद से निष्कासित होने के बाद उन्होंने नवगठित पार्टी, जनशक्ति जनता दल (JJD) बनाई। अब वे महुआ सीट से चुनाव लड़ेंगे और इस बार जीत का दावा कर रहे हैं।

