दानापुर में योगी आदित्यनाथ बोले — बिहार में तेज़ी से बन रहे सड़कें और पुल | 

दानापुर में योगी आदित्यनाथ बोले — बिहार में तेज़ी से बन रहे सड़कें और पुल | 

दानापुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी रामकृपाल यादव की नामांकन जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के विकास कार्यों की सराहना की। योगी ने कहा कि आज बिहार में सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे का तेजी से निर्माण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की नई गति आई है। योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भाजपा और एनडीए के प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत दिलाएं ताकि बिहार का विकास और मजबूती से आगे बढ़ सके। मंच पर बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और समर्थक मौजूद रहे, वहीं जनता ने भी “जय श्रीराम” के नारों से माहौल को जोश से भर दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *