शिलान्यास होने के वर्ष भर बाद भी आरंभ होने की बाट जोह रहा पुल सदर प्रखंड अंतर्गत गोपीनाथ पुर स्थित मसना नदी पर मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना मद अंतर्गत उच्चस्तरीय पुल निर्माण का शिलान्यास पिछले 09 अक्टूबर 2024 को कर दिया गया था। विडंबना का आलम यह है कि एक वर्ष होने के बाद भी आज तक कार्य चालू ही नहीं हुआ है नतीजतन ग्रामीणों

के बच्चे व बुज़ुर्ग जान जोखिम में डालकर बांस का पुल से आना जाना करता है। इस मामले को लेकर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने उपायुक्त को पत्र लिखकर पहल करने की मांग की। जिप सदस्य ने कार्य आरंभ नहीं होने पर कड़ी आंदोलन की बात कही।

