दिवाली के पूर्व संध्या पर दीपक सज्जा एवं रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दिवाली की पूर्व संध्या पर दीप, मोमबत्ती सज्जा व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न थीमों पर आधारित रंगोली बनाई। रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों के उत्कृष्ट प्रतिभा प्रदर्शन पर निदेशक अरुणेंद्र कुमार ने कहा कि हमें गर्व है कि छात्र न केवल शिक्षा में उत्कृष्ट हैं, बल्कि वे समाज को भी सकारात्मक संदेश देने में सक्षम हैं।प्रधानाचार्य जे के शर्मा ने

कहा रंगोली बनाने की प्रतियोगिता केवल एक कला प्रतियोगिता भर नहीं है बल्कि संस्कृति और परंपरा का भी प्रतीक है। अंतर्सदनीय प्रतियोगिता में छात्रों ने सशक्तिकरण बनाम अतिक्रमण धरती की सुरक्षा, विष्णु दशावतार और राम दरबार जैसे विषय सम्बंधित रंगोली के माध्यम से समाज को भारतीय कला और संस्कृति का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक तथा प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षकों विद्यार्थियों और उनके परिवार को आगामी धनतेरस, दीपावली और छठ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

