जिले के पाकुड़िया प्रखंड में पाकुड़िया बाजार स्थित महेशपुर रोड पर मानव अधिकार फोर्स के प्रखंड स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन पाकुड़िया के प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कालिदास मरांडी ने कहा कि यह संस्था आम लोगों के मानवाधिकारों की सुरक्षा में सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करेगी। नेशनल प्रेसिडेंट सौरभ नंदी ने कहा कि मानव अधिकार फोर्स मानव के अधिकार की रक्षा में अहम भूमिका निभाती है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सनत कुमार सोरेन,

प्रदेश अध्यक्ष इब्राहिम अंसारी, फिलिप टुडू, झारखंड स्टेट वर्किंग प्रेसिडेंट लाल बाबू मिर्धा, जिला जनरल सेक्रेटरी शकीला खातून, जिला कैशियर विभास मंडल सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। उद्घाटन समारोह में संगठन के सदस्यों ने मानव अधिकार संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और संस्था के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

