धनबाद: सांसद श्री ढुल्लू महतो ने गया पुल रेलवे अंडर ब्रिज (RUB) के निर्माण को लेकर धनबाद रेल मंडल के DRM से की अहम बैठक। सांसद ने बताया कि IIT BHU वाराणसी द्वारा तैयार किए गए vetted structural design और drawing को मंज़ूरी मिल चुकी है, अब काम में तेजी की आवश्यकता है। उन्होंने विभाग से NOC और अन्य औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने का आग्रह किया। सांसद ढुल्लू महतो ने धनबाद चेंबर ऑफ कॉमर्स की मांग पर मिठू रोड से भूली के बीच एक नए रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा। इसके साथ

ही कतरास लिलोरी स्थान और सोनारडीह रेलवे फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज की स्वीकृति का मुद्दा भी उठाया। DRM ने इन सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। मीडिया से बातचीत में सांसद ढुल्लू महतो ने कहा — “छठ पूजा के बाद गया पुल RUB निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।” मुख्य बिंदु: गया पुल RUB निर्माण पर तेज़ी लाने की दिशा में पहल मिठू रोड–भूली के बीच नए अंडर ब्रिज की मांग कतरास और सोनारडीह में ROB स्वीकृति की बात DRM का सकारात्मक आश्वासन छठ पूजा के बाद कार्य आरंभ का ऐलान

