पाकुड़ पुलिस ने नाबालिग से हथियार के नोक पर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया। इस मुद्दे पर पाकुड़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेसवार्ता कर विस्तृत जानकारी साझा की । साहेबगंज जिला के थाना रांगा के लुखीपुर निवासी के लिखित आवेदन के आधार पर लिट्टीपाड़ा सिमलांग ओपी थाना कांड संख्या 57/2025, दिनांक 9/10/2025, धारा 65(2), भारतीय न्याय संहिता एवं 06 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वादी ने अपने आवेदन में थाना सिमलांग ओपी क्षेत्र के कदवा निवासी मंजु मड़ैया, पिता धानेश मड़ैया पर वादी की नाबालिग रिश्तेदार के साथ जबरन हथियार के नोक पर बालात्कार करने का आरोप लगाया। कांड की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद

आजाद के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया एवं अनुसंधान व गुप्तचर के सहयोग से छापामारी के क्रम में कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मंजु मड़ैया उर्फ़ राजेश मड़ैया को साहेबगंज जिला के रांगा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। छापामारी दल में सिमलांग ओपी प्रभारी अरविंद कुमार राय, सहायक अवर निरीक्षक क्रमशः मुकेश कुमार व मृत्युंजय कुमार पाठक, हवलदार राकी कच्छप, हेमलाल किस्कू एवं आरक्षी मणिभूषण हांसदा मौजूद थे।

