मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा स्थित शासकीय कॉलेज में छात्राओं के साथ एक शर्मनाक घटना हुई है। युवा उत्सव के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नगर मंत्री और दो अन्य कार्यकर्ताओं पर छात्राओं के कपड़े बदलते समय फोटो और वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगा। छात्राओं ने तुरंत प्राचार्य को शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राचार्य ने सीसीटीवी फुटेज चेक कराया, जिसमें आरोपियों की संदिग्ध हरकतें स्पष्ट दिखाई दीं। फुटेज में एक युवक दूसरे युवक के कंधे पर खड़ा होकर मोबाइल

से वीडियो-फोटो लेता दिखा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ABVP के नगर मंत्री उमेश जोशी, सह महाविद्यालय प्रमुख अजय गौड़ और कार्यकर्ता हिमांशु बैरागी शामिल हैं। एक अन्य आरोपी अभी फरार है। आरोपियों पर शांति भंग की धाराओं में मामला दर्ज किया गया और उन्हें उपजेल गरोठ भेजा गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

