प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख लेंडर एक्सिस बैंक के शेयरों में आज जोरदार खरीदारी देखने को मिली। सितंबर तिमाही के कारोबारी नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्मों के बुलिश रुझान ने शेयरों के प्रति सकारात्मक माहौल बना दिया। इसके चलते एक्सिस बैंक के शेयर आज 4% से अधिक उछल गए। हालांकि, कुछ निवेशकों ने इस तेजी का फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े

नरम पड़े, लेकिन शेयर अभी भी मजबूत स्थिति में हैं। फिलहाल बीएसई पर यह 1.71% की बढ़त के साथ ₹1189.00 पर ट्रेड कर रहा है। इंट्रा-डे में यह 4.16% उछलकर ₹1217.65 तक पहुंच गया था। पिछले साल 27 जनवरी 2025 को शेयर ₹934.00 पर था, जो कि एक साल का निचला स्तर था। इसके बाद 5 महीने में यह 33.51% उछलकर 27 जून 2025 को ₹1247.00 के एक साल के उच्च स्तर तक पहुंच गया।

