इंदौर के थाना पंढरीनाथ क्षेत्र के नंदलालपुरा इलाके में मंगलवार रात 22 किन्नरों ने सामूहिक रूप से फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। उन्होंने इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर सभी को एमवाय अस्पताल पहुंचाया। मामला किन्नरों के

लंबे समय से चले आ रहे आपसी विवाद का है। सपना गुरु और सीमा-पायल गुरु के दो गुटों के बीच टकराव जारी था। घटना के बाद एक गुट ने नंदलालपुरा चौराहे पर चक्काजाम भी किया, जिससे मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर हंगामा समाप्त कराया। एमवाय अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि सभी की हालत अब स्थिर है और उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है। समय रहते मेडिकल सहायता मिलने से बड़ी अनहोनी टल गई।

