राज्य के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने के बाद अब योगी सरकार ने प्रदेश की करोड़ों माताओं और बहनों के लिए बड़ा दिवाली गिफ्ट घोषित किया है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में उज्जवला योजना के तहत माताओं-बहनों को निशुल्क सिलेंडर का उपहार देंगे।

इस योजना के तहत 1.86 करोड़ लाभार्थी महिलाओं को दो मुफ्त LPG रिफिल सिलेंडर मिलेंगे। सरकार का मानना है कि इससे त्योहारों के दौरान महंगाई से राहत मिलेगी। वर्ष 2025-26 में योजना के क्रियान्वयन के लिए योगी सरकार ने 1500 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है।

