राजस्थान के बाड़मेर जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र के सड़ा गांव के पास मेघा हाइवे पर देर रात एक भयानक हादसा हुआ। ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार चार युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। मृतकों की पहचान गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के डाबड़ गांव निवासी मोहन सिंह, शंभू सिंह, पांचा राम देवासी और प्रकाश मेघवाल के रूप में हुई है। हालांकि, शव इतनी बुरी तरह जल चुके हैं कि पहचान मुश्किल हो रही है। जिला

अस्पताल बालोतरा में मोर्चरी में चारों के DNA सैंपल लिए जा रहे हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे की जांच जारी है। यह घटना हाल ही में जैसलमेर में निजी बस में हुई आग से हुई 21 लोगों की मौत के बाद दूसरी सबसे बड़ी अग्निकांड मानी जा रही है। दीपावली से पहले पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

