मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की बैठक में साढ़े 11 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि 10,000 से अधिक पंजीकृत श्रमिकों और उनके आश्रितों को ऑनलाइन पोर्टल और डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि श्रमिकों के परिश्रम और समर्पण के प्रति सरकार का सम्मान और आभार है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के सभी मनरेगा श्रमिकों को प्राथमिकता के आधार पर कल्याण बोर्ड में शामिल किया जाए। सीएम धामी ने यह भी स्पष्ट किया कि अगले तीन महीनों में पांच से छह लाख श्रमिकों का पंजीकरण पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

