सुलतानपुर जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मियागंज बाजार में बुधवार तड़के एक भीषण विस्फोट से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 4 बजे हुए इस जोरदार धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहशत में आ गया। विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि नजीर अहमद का दो मंजिला पक्का मकान पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गया, जबकि आसपास के तीन

अन्य मकान भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में एक ही परिवार के 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सीएचसी जयसिंहपुर ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से झुलसे लोगों को मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर किया गया ।

