ब्रिटेन में वीजा अब आसानी से नहीं मिलेगा। वीजा आवेदकों को अंग्रेजी भाषा की नई कठिन परीक्षा देनी होगी। ब्रिटेन सरकार ने इस प्रस्ताव को को संसद में पेश किया। ‘सिक्योर इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट’ के परिणाम 8 जनवरी, 2026 से सभी कुशल श्रमिकों के लिए वीजा आवेदन प्रक्रिया में लागू होंगे। इसका मतलब है कि अब वीजा अंग्रेजी बोलने, सुनने, पढ़ने और

लिखने की क्षमता के आधार पर मिलेगा। उम्मीदवार का स्तर ए-लेवल या कक्षा 12 के समकक्ष होना चाहिए। ब्रिटेन की गृह मंत्री शबाना महमूद ने कहा कि यह अस्वीकार्य है कि प्रवासी बिना भाषा सीखे यहां आएं।

