दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ ही वायु गुणवत्ता काफी खराब होती जा रही है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन राजधानी में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई, कुछ इलाकों में AQI 300 से ऊपर पहुंच गया, जो बेहद खराब कैटेगरी में आता है। CPCB के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 24 घंटे का औसत AQI 233 रहा, जबकि आनंद विहार में अधिकतम AQI

345 दर्ज किया गया। प्रदूषण की वजह से शहर के कई हिस्सों में धुंध छाई हुई है और विजिबिलिटी कम हो गई है। इंडिया गेट जैसे प्रतिष्ठित स्थल भी इस धुंध की चपेट में हैं, जहां साफ देखना मुश्किल हो रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को बाहर जाने में सतर्क रहने और मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं।

