– गोबिंदपुर-साहिबगंज रोड पर आज सुबह लगभग 6:00 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। पथूरिया मोड़ के पास कोयले से लदा 12-चक्का हाइवा ट्रक अचानक में आग की लपटों में घिर गया। आग इतनी भयंकर थी कि ट्रक पूरी तरह जल गया और आसपास से गुजर रहे लोग दहशत में आ गए। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था की। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर की स्थिति और अन्य नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
हादसा मार्ग पर यातायात को प्रभावित कर सकता है, इसलिए प्रशासन ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।

