चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस के राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से इस्तीफा देने के बाद बाहुबली सूरजभान सिंह ने आरजेडी का दामन थाम लिया है। तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सूरजभान की पत्नी वीणा देवी पहले से ही आरजेडी में हैं और सूत्रों के अनुसार, उन्हें मोकामा से आरजेडी का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। मोकामा सीट पर इस बार चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। जेडीयू ने बाहुबली अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार को टिकट दिया है, जबकि आरजेडी की ओर से सूरजभान या वीणा देवी

मैदान में उतर सकते हैं। दोनों नेताओं की छवि दबंग किस्म की है। इतिहास देखें तो 2020 में अनंत सिंह आरजेडी के टिकट पर जीते थे, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी बदली। तेजस्वी यादव की रणनीति के तहत सूरजभान को लाकर भूमिहार वोटों को साधने की कोशिश की जा रही है। इस बार आरजेडी 10 सीटों पर भूमिहार समाज से उम्मीदवार उतार सकती है।

