मुंबई लौटने के बाद राखी सावंत फिर सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर रही हैं। वीडियो में राखी कहती हैं, “थैंक यू पापा डोनाल्ड ट्रंप, मेरे लिए अमेरिका में एक बहुत बड़ा बंगला बनवाया।” इसके अलावा, वे दावा करती हैं कि ट्रंप ने उन्हें उनकी फेवरेट कार भी गिफ्ट की है। यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और इसे बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल से जोड़कर चुटकी ले रहे हैं। राखी सावंत पहले भी बिग बॉस के तीन सीजन में नजर आ चुकी हैं।

अब चर्चा है कि चौथी बार उन्हें शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए लाया जा सकता है। दर्शक उनकी एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि राखी जहां होती हैं, वहां ड्रामा भी भरपूर होता है

