बिहार चुनाव 2025 में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी चुनाव मैदान में उतरने जा रही हैं। आरजेडी ने उन्हें छपरा से टिकट देने की योजना बनाई है, हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। बताया जा रहा है कि चंदा देवी जल्द ही नामांकन दाखिल करेंगी। खेसारी लाल यादव ने मीडिया से कहा कि उन्होंने पत्नी को चुनाव लड़ने के लिए मनाने में चार दिन लगाये। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर चंदा मान जाएंगी, तो नामांकन फाइल करेंगे, अन्यथा वे केवल प्रचार करेंगे और तेजस्वी यादव को जिताने

की कोशिश करेंगे। छपरा सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी की छोटी कुमारी से होगा। बीजेपी इस सीट पर 2010 से लगातार विजयी रही है। इस बार बिहार चुनाव में भोजपुरी कलाकार सक्रिय भूमिका में हैं। पवन सिंह बीजेपी का प्रचार करेंगे, जबकि खेसारी लाल यादव आरजेडी के प्रचार में जुटेंगे। इसके अलावा, लोक गायिका मैथिली ठाकुर और भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे भी चुनावी रैलियों में दिखाई देंगे।

