महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 60 नक्सलियों का आत्मसमर्पण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए बड़ी सफलता साबित हुआ है। सीएम ने कहा कि गढ़चिरौली में माववाद समाप्त हो चुका है और नक्सलवाद की रीढ़ की हड्डी टूट चुकी है। उन्होंने गढ़चिरौली पुलिस को इस काम के लिए 1 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि शीर्ष नक्सली मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति और 60 अन्य नक्सली एक माह से पुलिस के संपर्क में थे और घने जंगलों में जाकर मुठभेड़ के बाद आत्मसमर्पण किया। भूपति पर 6 करोड़ रुपये का इनाम था

और उसने आत्मसमर्पण के समय 54 हथियार सौंपे। फडणवीस ने कहा कि यह महाराष्ट्र में नक्सली आंदोलन के अंत की शुरुआत है और आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना का लाल गलियारा भी नक्सलवाद से मुक्त होगा।

