बिहार विधानसभा चुनाव में महुआ सीट को लेकर एनडीए में सियासी भूचाल मचा हुआ है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा नाराज हैं, क्योंकि महुआ सीट चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को मिल गई है। उपेंद्र कुशवाहा इस सीट पर अपने बेटे को चुनाव लड़ाना चाहते हैं और दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर अपनी दावेदारी जता चुके हैं। अब महुआ सीट पर उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान और जेडीयू तीनों ही अपना दावा ठोक रहे हैं। भाजपा ने चिराग को अभी नामांकन होल्ड पर रखने को कहा है।

महुआ सीट वैशाली जिले की हाई-प्रोफाइल सीट है, जिसमें यादव, मुस्लिम और कुशवाहा वोटर बहुल हैं। पिछले चुनाव में तेज प्रताप यादव ने इसी सीट से जीत दर्ज की थी। राजनीतिक विशेषज्ञ मान रहे हैं कि इस सीट पर होने वाली लड़ाई पूरे चुनाव की दिशा तय कर सकती है।

