जेडीयू ने जारी की उम्मीदवार सूची, 18 मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका | 

जेडीयू ने जारी की उम्मीदवार सूची, 18 मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका | 

एनडीए के घटक दल जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी। इस सूची में कुल 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जेडीयू ने तीन बाहुबली उम्मीदवारों को टिकट दिया है—मोकामा से अनंत सिंह, एकमा से धुमल सिंह और कुचायकोट से अमरेन्द्र कुमार पांडेय। सूची में चार महिलाओं को भी स्थान दिया गया है—मधेपुरा से कविता साहा, गायघाट से कोमल सिंह, समस्तीपुर से अश्वमेध देवी और विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा।

हालांकि, मुस्लिम उम्मीदवारों के नाम इस सूची में शामिल नहीं हैं। सदर मंत्री विजय चौधरी को सरायरंजन से फिर से टिकट मिला है, जबकि हिलसा सीट से कृष्ण मुरारी शरण को दोबारा प्रत्याशी बनाया गया। इस बार जेडीयू 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने जीत की संभावना वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। मौजूदा मंत्रियों पर भरोसा बनाए रखते हुए कुछ मंत्रियों को दोबारा टिकट दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *