दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को बोकारो पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार भवन में मासिक अपराध समीक्षा बैठक (Monthly Crime Review Meeting) आयोजित की गई। इस बैठक में सभी SDPO/DySP, सर्किल इंस्पेक्टर और जिले के सभी थाना एवं ओपी प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले में घटित विभिन्न प्रकार के अपराध, विधि-व्यवस्था की स्थिति और अपराध नियंत्रण की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, अपराधियों की

गिरफ्तारी, एवं क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष बल दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, सूचना तंत्र को मजबूत करने और जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने को कहा, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

