कैमूर जिले का भभुआ विधानसभा सीट से जन सुराज ने वैश्य समाज पर खेला दाव जैनेंद्र कुमार आर्या को बनाया प्रत्याशी,बता दे कि जैनेंद्र कुमार आर्या भभुआ नगर परिषद के पूर्व सभापति रह चुके है जो वैश्य समाज से आते है,भभुआ में वैश्य समाज का बाहुल्य है जहाँ जन सुराज ने अपनी जीत को लेकर वैश्य समाज से कंडिडेट दिया है,भभुआ में जन सुराज के प्रत्याशी बनाने पर जैनेंद्र कुमार आर्या ने प्रेस वार्ता कर बिहार सरकार पर जमकर बरसे. उनका कहना था कि लालू ने चरवाहा विद्यालय खोला था तो वही नीतीश कुमार ने स्कूल में मध्यान्ह भोजन शुरू कर शिक्षकों को शिक्षा से दूर कर मध्यह्न भोजन में बिजी कर दिया और शिक्षा भगवांभरोसे चल रहा है,भ्र्ष्टाचार चरम पर है अफसर शाही चरम पर है कोई भी कार्यालय चले जाए बिना घुस के कोई काम नहीं होता,सरकार गरीबो को चावल दे रही है उसमें भी डीलर द्वारा कटौती किया जाता है,2025 का बिहार विधानसभा चुनाव जन सुराज को

जितना आसान है क्यो की महागठबंधन हो या एनडीए कोई भी सरकार बिहार में विकास नहीं कि जिससे जनता सरकार को बदल देना चाहती है. कैमूर जिले में पर्यटन के काफी अवसर है जितने भी पर्यटन स्थल है उन्हें विकास कर दिया जाए तो बिहार के लोग घूमने ऊटी मनाली कश्मीर शिमला नहीं जायेंगे सभी कैमूर पहाड़ी के वादियों में बसा तेल्हाड़ कुंड,करकट गढ़,दुर्गवाती डैम देखने कैमूर आएंगे।बिहार में लोगो के समस्या का साम्राज्य है इसे सिर्फ जन सुराज ही खत्म कर विकास शिक्षा नौकरी मजदूरों को पलायन रोक सकती है क्योंकि लालू 15 साल तो नीतीश 20 साल सरकार में रहे पर बिहार का विकास नहीं हुआ,भभुआ से हर हाल में सीट जीत का दावा किया मेरे सामने कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं है जनता विकास के नाम पर इसबार वोट करेंगी।

