भोजपुरी सिंगर और अभिनेता खेसारी लाल यादव ने बुधवार को संकेत दिया कि उनकी पत्नी चंदा देवी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। खेसारी ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी पत्नी चुनाव मैदान में उतरें, लेकिन उन्होंने अभी तक मानने से इनकार किया है। अगर चंदा देवी तैयार हो जाती हैं तो वह छपरा सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। खेसारी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे और केवल पत्नी को मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनकी उम्मीदवारी राज्य के सबसे हाई-प्रोफाइल मुकाबलों में से एक हो सकती है और इससे भाजपा के प्रभुत्व को चुनौती मिल सकती है। इसी बीच, जन सुराज पार्टी ने राघोपुर विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार चंचल सिंह की घोषणा कर दी। इसके साथ ही प्रशांत किशोर के तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग गया।

