
घाटशिला उपचुनाव को लेकर धालभूमगढ़ के यूथ क्लब मैदान में भाजपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में जनता से कमल छाप पर वोट देने की अपील की गई। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने
कहा कि अब समय है भ्रष्टाचार की हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का और झारखंड में फिर से विकास व सुशासन की सरकार लाने का। इस अवसर पर पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, जिला अध्यक्ष चंडीचरण साव, मंडल अध्यक्ष अनूप दास समेत हजारों कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

