झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रांची में पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में ऐतिहासिक घोषणा की। उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और स्व. रामदास सोरेन की स्मृति को नमन करते हुए, स्वर्गीय रामदास सोरेन के बड़े बेटे सोमेश सोरेन को घाटशिला विधानसभा उपचुनाव का उम्मीदवार घोषित किया। हेमंत सोरेन ने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के प्रतीक रहे हैं और रामदास सोरेन ने घाटशिला की जनता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। अब उनके पुत्र सोमेश उसी राह पर चलेंगे।

रामदास सोरेन के 15 अगस्त 2025 को निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। झामुमो ने अब “विरासत और जनसमर्पण” के प्रतीक के रूप में सोमेश सोरेन को मैदान में उतारा है। आगामी उपचुनाव में उनका मुकाबला भाजपा के बाबूलाल सोरेन से होगा। हेमंत सोरेन ने नारा लगाया — “स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें, जय झारखंड!”

