अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की ताज़ा रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत आने वाले वर्षों में भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। रिपोर्ट में भारत की 2025-26 की विकास दर का अनुमान 6.6% रखा गया है, जो अमेरिका (2%) और चीन (4.8%) से कहीं अधिक है। IMF प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने भारत की “बोल्ड पॉलिसीज़” और डिजिटल

सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि भारत ने अपने विकास मॉडल से दुनिया को प्रभावित किया है। हालांकि, वैश्विक व्यापार तनाव और तेल की कीमतें आने वाले समय में चुनौतियाँ बन सकती हैं। फिर भी IMF का मानना है कि मजबूत घरेलू मांग और नीति स्थिरता के बल पर भारत की अर्थव्यवस्था “रुकेगी नहीं” और आने वाले वर्षों में अपनी गति बनाए रखेगी।

